Thursday, June 8, 2023

मोदी राज में बदली सत्ता की तस्वीर


नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव नतीजे चंद घंटों में पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। इन पांच चुनावी राज्यों में से चार में इस वक्त भाजपा सरकार है। वहीं, पंजाब की सत्ता में कांग्रेस है। देश की बात करें तो फिलहाल 18 राज्यों में भाजपा और उसके गठबंधन की सरकारें हैं। इन राज्यों में देश की करीब 50 फीसदी फीसदी आबादी रहती है। यानी, देश की करीब आधी आबादी वाले राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। वहीं, छह राज्यों में कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकारें हैं। जहां देश की करीब 28 फीसदी आबादी रहती है। मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने।

मोदी के सत्ता में आने के वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। वहीं, बिहार और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सरकार चला रही थी। इन दो राज्यों में देश की 11 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है।

Ads code goes here

बाकी पांच राज्यों छत्तसीगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी आबादी रहती है। यानी, जब मोदी सत्ता में आए उस वक्त करीब 30 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। 2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 27 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे दो बड़े राज्य शामिल थे।
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।

अभी 18 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इनमें चार राज्यों में मतदान हुआ है। इनका फैसला चंद घंटों में हो जाएगा, लेकिन रुझानों के अनुसार भाजपा फिर से चारों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस पंजाब में हार रही है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा इस वक्त करीब 50 फीसदी आबादी पर राज कर रही है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा तो 18 राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रहेगी, लेकिन कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य चला जाएगा। अभी कांग्रेस और गठबंधन की छह राज्यों में सरकार है। पंजाब हाथ से जाने के बाद पांच राज्यों में ही सरकार रह जाएगी। इनमें भी केवल दो राज्य ऐसे हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। मतलब यहां इनके मुख्यमंत्री हैं। जबकि अन्य तीन राज्यों में गठबंधन की सरकार है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें