Breaking News

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक आज बुधवार को होने जा रही है। बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय में शुरू होगी। बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिन पर चर्चा होने के बाद प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट को लेकर ऐसा माना जा रहा है, कि आज युवाओं और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला हो सकता है। बता दें कि आज होने वाली बैठक में करीब दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लगेगी। साथ ही आज रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात आज मिल सकती है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.