Friday, March 24, 2023

युवक को बांध कर पीटा, पेशाब पीने को किया मजबूर


युवक को बांध कर -रिश्तेदारों ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया, बड़े भाई ने रिश्तेदारों को गलत बताया

नई दिल्ली। राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी को रस्सी से बांध कर पीटा गया (युवक को बांध कर)। इतना ही नहीं इस युवक को जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर भी किया गया। घटना कोटा की है। 22 साल के युवक के साथ हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना बीते 14 सितंबर की बताई जा रही है। दो दिन बाद युवक के रिश्तेदारों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। युवक के चाचा और चाची का दावा है कि युवक जबरन उनके घर में घुसा था और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


हालांकि, रेप के आऱोपी युवक के बड़े भाई का कहना है कि कोटा जिले के जगपुरा गांव में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने उसके भाई को 14 सितंबर को घर बुलाया था। आरोप है कि रिश्तेदारों ने युवक के हाथ-पैर बांधे और फिर उसे पूरी रात बंधक बना कर रखा। इन लोगों ने युवक से उसका मोबाइल फोन, पहचान पत्र और करीब 22,000 रुपए कैश छीन लिये।

Ads code goes here

आरोप यह भी है कि इन लोगों ने उसे पीटा और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। युवक के चाचा और चाची पर आरोप है कि उन्होंने इस पूरी घटना का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वो अहमदाबाद में काम करता है और कुछ दिनों के लिए अपने घर आया था। जबकि युवक का चाचा एक होम गार्ड के तौर पर काम करता है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कपल और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अलग-अलग एंगल से पूरी घटना की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइडेन के भाषण से साफ!

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें