Saturday, September 23, 2023

यूक्रेन युद्ध- रूस के प्रोपोगंडा में पुतिन की ‘गर्लफ्रेंड’ की भूमिका पर यूरोपीय यूनियन सख्त, लगा सकती है पाबंदी

मॉस्को। रूस के हमलों से यूक्रेन बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा चर्चा में हैं। उनके खिलाफ यूरोपीय यूनियन कार्रवाई कर सकता है। यूरोपीय यूनियन रूस के प्रोपोगेंडा में उनकी भूमिका और पुतिन के साथ करीबी संबंधों को देखते हुए इस प्रतिबंध को मंजूरी दे सकता है। यूक्रेन-रूस युद्ध में रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों की छठी सूची में काबेवा का नाम प्रस्तावित है। बुधवार को यूरोपीय संघ ने सदस्य देशों को रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा प्रस्ताव भेजा, जिसे पास होने के लिए 27 देशों को एकमत होने की जरूरत है।

हंगरी, स्लोवाकिया और अन्य पूर्वी यूरोपीय देश इसके समर्थन से इनकार कर रहे हैं, या फिर एक विकल्प मिलने तक प्रतिबंधों को टालने के लिए कह रहे हैं। इसी में काबेवा पर प्रतिबंध का प्रस्ताव है। अगर ये प्रस्ताव पास हो जाता है तो काबेवा यूरोपीय संघ में नहीं आ सकेंगी, इसके साथ ही यहां मौजूद उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। इस प्रस्ताव में काबेवा को नेशनल मीडिया ग्रुप के निदेशक मंडल का अध्यक्ष बताया गया है। नेशनल मीजिया ग्रुप एक होल्डिंग कंपनी है जो रूस के लगभग सभी मीडिया में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखती है।

Ads code goes here

प्रस्ताव में कहा गया है कि पूर्व जिमनास्ट पुतिन की करीबियों में से एक हैं और दोनों के बीच रोमांटिक संबंध हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से छपी एक खबर में कहा गया है कि पुतिन से करीबी के कारण काबेवा और उनके परिवार को व्यक्तिगत लाभ मिले हैं। खूफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि काबेवा को पुतिन से धन लाभ हुआ है। यूरोपीय यूनियन की प्रस्तावित लिस्ट में कॉलमिस्ट रिया नोवोस्ती समेत तीन अन्य लोगों का नाम शामिल है। रिया पर आरोप है कि वह यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से सरकारी प्रचार का प्रोपोगेंडा फैला रही हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें