Monday, June 5, 2023

यूपी के कई शहरों में तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी


लखनऊ । मौसम व‍िभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज आंधी के साथ बार‍िश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी क‍िया है। राजधानी लखनऊ में बारिश की संभावना है। आगरा में गुरुवार सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए हैं। कानपुर में धूप न‍िकलने की वजह से मौसम में थोड़ा गर्म है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कई इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही।


लखनऊ व आसपास के ज‍िलों में एक अप्रैल तक वर्षा के साथ तूफान की चेतावनी

Ads code goes here


मौसम व‍िभाग ने लखनऊ और आसपास के ज‍िलों के ल‍िए 31 मार्च से एक अप्रैल तक वर्षा के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। आगरा में एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। बादल लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। गुरुवार से लेकर तीन दिन तक वर्षा के आसार हैं। 31 मार्च को जिले के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मार्च मध्य में हुई वर्षा के बाद अब माह का अंत भी वर्षा के साथ ही होगा।


मौसम विभाग के अनुसार ईरान के आसमान में एक और पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसी के चलते वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि एक अप्रैल तक वर्षा के आसार हैं। गुरुवार शाम को बूंदाबांदी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने मीडिया को बताया कि 30 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पहाड़ों से आने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ बारिश के आसार भी बन रहे हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें