Monday, March 27, 2023

यूपी चुनाव में ईवीएम व डीएम से रहना होगा सावधान-अखिलेश यादव


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति का अपमान किया है और इससे पहले की किसी भी सरकार की तुलना में अधिक झूठ बोला है। छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का सफाया हो जाएगा। बिहार चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में डीएम के इशारे पर ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी। इस बार (यूपी चुनाव में) हमें ईवीएम और डीएम से सावधान रहना है और जनता में जागरूकता फैलाकर बीजेपी को जवाब देना है। यह भविष्य और लोकतंत्र का सवाल है।


सपा मुखिया शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय पर आयोजित अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वकर्मा समाज को अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में सत्ता आने पर सपा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी फिर से बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा झूठ का ट्रेनिंग सेंटर चला रही है। जनता को गुमराह करने के लिए अफवाहें फलाई जा रही हैं।

Ads code goes here


बारिश के चलते लखनऊ में हुए जलभराव को लेकर भी अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में बारिश से भारी क्षति और जान का भी नुकसान हुआ। सरकार ने कोई इंतजाम ही नहीं किए थे। विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी खत्म किए जाने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। हमने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी की थी। भगवान हनुमान का गदा, भगवान कृष्ण का चक्र विश्वकर्मा समाज ने ही बनाया था और उनकी ही छुट्टी खत्म कर दी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें