Friday, March 24, 2023

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड समेत 11 और आरोपी गिरफ्तार


बलिया । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने रविवार को इस कांड के सूत्रधार कहे जा रहे एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


बलिया पुलिस के मुताबिक प्रश्न पत्र लीक मामले में इस घटना के सूत्रधार किड़िहरापुर स्थित महाराजी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। निर्भय नारायण सिंह ने ही अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक किया था। उधर, सिकंदरपुर पुलिस ने भी प्रश्नपत्र लीक मामले में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ads code goes here

पुलिस ने रविवार को एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मुनीन्द्र गुप्ता के साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदित हो कि पिछले बुधवार को यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया था, जिसके बाद करीब दो दर्जन जिलों में यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिले में इस मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें