Monday, March 27, 2023

यूपी मिशन 2022 तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी


लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गईं। वह अपने लखनऊ प्रवास के दौरान विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को धार देंगी। गुरुवार को उन्होंने कुछ पूर्व अधिकारियों व राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। प्रियंका 12 से 14 दिसंबर तक रायबरेली और अमेठी का दौरा भी कर सकती हैं।

गांधी शुक्रवार सुबह से पार्टी कार्यालय में बैठकों की शुरुआत करेंगी। प्रदेश मुख्यालय पर वह सबसे पहली बैठक अपनी सलाहकार समिति के साथ करेंगी। शुक्रवार को ही दूसरी बैठक रणनीति कमेटी की है और इसके बाद जोनवार बैठकें करेंगी जिसमें वह जोन प्रभारियों की रिपेार्ट की समीक्षा करेंगी। कल वह व्यापारियों के साथ भी बैठक करेंगी। गुरुवार को एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने किया।

Ads code goes here

प्रियंका गांधी ने गोखले मार्ग स्थित दीपा कौल के निवास को अपना अस्थायी ठिकाना बनाया है और जुलाई में भी वह यहीं पर रुकी थीं। गुरुवार को उन्होंने सारी बैठकें भी यहीं पर कीं और प्रदेश मुख्यालय नहीं पहुंची। अपने इस दौरे पर प्रियंका अगले एक महीने के अभियानों पर भी चर्चा करेंगी और बताएंगी कि यूपी में किस तरह इन अभियानों को आक्रामक तरीके से चलाया जाए। वह अभी तक चले हर अभियान की जिलावार समीक्षा भी करेंगी।

हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा, नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1.70 लाख पदाधिकारियों के काम की रिपोर्ट भी उनके सामने रखी जाएगी। गांधी अभी तक वर्चुअल तरीके से इसकी समीक्षा कर रही थी लेकिन अब संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हाल जानेंगी। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 58 हजार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का चल रहा है। ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ प्रशिक्षण के पहले चरण में 25 हजार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हो चुका है और 100 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 लाख पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें