Monday, March 27, 2023

यूपी में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी


लखनऊ । उप्र में अप्रैल के महीने में ही जून के महीने जैसा तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। लगातार तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में दिन के समय शुष्कता और लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ तेज लू परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से से बिहार और छत्तीसगढ़ तक परिसंचरित होने वाली चक्रवाती हवाओं की वजह से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

Ads code goes here

रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। प्रदेश भर में दिन के समय शुष्कता और तेज हवाओं के साथ आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें