Sunday, March 26, 2023

यूपी में अपना दल व निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी भाजपा


यूपी- लखनऊ । अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा अपने सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को गोरखपुर में यह ऐलान किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल और निषाद पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा गठबंधन को अगले साल होने वाले चुनाव में 2017 से भी ज्यादा सीटें मिलेगी। उधर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन पार्टी का भाजपा में विलय नहीं करेगी। निषाद पार्टी पाने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।


लखनऊ भाजपा ऑफिस में हुई प्रेस कांफ्रेंस में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस मौके पर यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, संजय निषाद और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद थे।

Ads code goes here


सीटों के बंटवारे को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अपना दल और निषाद पार्टी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ सम्मानजक तरीके से सीटों का बंटवारा र लिया जाएगा। यूपी चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने किसान आंदोलन पर कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पबद्ध है।

चाहे वह किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात हो या फिर आर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने की बात हो। हमने मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक लाख करोड़ खर्च किया है। भाजपा को किसानों का आशीर्वाद प्राप्त है, खासकर छोटे किसान भाजपा के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन से साफ किए जाएंगे दूषित जलस्रोत

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें