Sunday, April 2, 2023

यूपी में कांग्रेस के 40 उम्मीदवार तय, 25 सितंबर को प्रियंका करेंगी खुलासा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने उम्मीदावरों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस कड़ी में कांग्रेस 25 सितंबर को करीब 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दावेदारी को कैसे भी आंका जा रहा हो, लेकिन पार्टी फुल चुनावी मोड में है।


बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को करीब 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जारी करेंगी। इसके लिए सभी फ्रंटल और समितियों को मजबूती से तैयार रहने और प्रत्यशियों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को कहा गया है। इस पर चर्चा प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में की गई। प्रियंका 2 दिवसीय दौरे गुरुवार को लखनऊ पहुंची और उन्होंने लगातार दो दिन पार्टी के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर प्रत्याशी चयन से लेकर विधानसभा चुनाव की रणनीति तक पर विस्तार से चर्चा की। शुक्रवार को देर रात तक चली मैराथन बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएलपी लीडर मोना तिवारी भी मौजूद रहीं। प्रदेश इलेक्शन कमेटी (पीईसी) की मीटिंग के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी फ्रंटों के संयोजकों के साथ बैठक की, जिसमें विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्यशियों के लिए पूरी मेहनत से जुटने के लिए कहा गया।

Ads code goes here

इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ बैठक में शामिल आराधना मिश्रा ने कहा आगामी 25 तारीख को सभी ए कैटेगरी के नाम जो करीब 40 हैं, उनकी घोषणा प्रियंका गांधी वाड्रा खुद करेंगी। इसमें अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, इमरान मसूद जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। 2022 की चुनावी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों को चुनावी वॉर रूम बनाकर देगी, जिससे वो अपने चुनावी अभियान को धार देने के साथ-साथ जीत का माहौल तैयार कर सकें। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के दौर में वॉर रूम के जरिए कैंडिडेट अपनी सीट से मजबूती से जुड़ सकेंगे और उन्हें अपनी जीत के लिए माहौल बनाने में काफी मदद मिलेगी। कांग्रेस हाईकमान 403 विधानसभा सीटों के लिए जल्द वार रूम स्थापित करेगी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें