Sunday, April 2, 2023

यूपी में चुनाव से पहले योगी सरकार खोलेगी नौकरियों का पिटारा


नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्यों की भर्ती शुरू करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड रिक्त पदों का ब्योरा मांगने के लिए इसी महीने पोर्टल खोलने जा रहा है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के एक महीने में प्रदेशभर के 4500 से अधिक एडेड कॉलेजों में रिक्त पदों की सूचना लेने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

चयन बोर्ड ने जुलाई 2016 के चार साल बाद 29 अक्तूबर 2020 को 15,508 शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। हालांकि कानूनी अड़चनों से उसे निरस्त करते हुए 15 मार्च 2021 को दोबारा 15,198 पदों की भर्ती शुरू की गई। सु्प्रीम कोर्ट ने यह भर्ती 31 अक्तूबर तक पूरी करने के आदेश दिए हैं। इस भर्ती के लिए अक्तूबर 2019 तक रिक्त पदों की सूचना मांगी गई थी। इसके बाद से दो साल का समय बीत चुका है।

Ads code goes here

अब 31 मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना ली जाएगी। चयन बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 से 20 दिन के अंदर पोर्टल खोल दिया जाएगा। नई शिक्षक भर्ती में प्रधानाचार्य का चयन भी किया जाएगा। चयन बोर्ड ने 2013 के बाद से प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया है जबकि एडेड कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की काफी कमी है। दो साल पहले चयन बोर्ड ने जो अधियाचन मांगा था, उसी में 1453 पद खाली थे। इसके बाद काफी प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें