Monday, March 27, 2023

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी


लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया। पार्टी महिलाओं को यूपी में 40 फीसदी टिकट देगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरा बस चलता तो 50 फीसदी आरक्षण देती। प्रियंका ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि सोच कर निर्णय लूंगी। वहीं मुख्यमंत्री के चेहरे के एलान पर कहा कि जब बताना होगा तब बताएंगे।

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। प्रियंका गांधी ने कहा कि ”महिला को टिकट जाति के नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा। उसके क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं यह आधार होगा। हमें प्रत्याशी मिलेंगे भी, लड़ेंगी भी।

Ads code goes here

इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी। 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है।” प्रियंका ने कहा कि ”मेरा बस चलता तो 50 फीसदी करती। इसके पीछे मुख्य सोच ये है कि जो महिला है वो एक जुट होकर फ़ोर्स नहीं बन रही। उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा है। उन्हें लगता है कि गैस से खुश कर लेंगे।”

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें