Friday, March 24, 2023

यूपी मे एक दर्जन से अधिक पीसीएस अधिकारियों का तबादला


लखनऊ । प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात एक दर्जन से अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिया। नियुक्ति विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार राजधानी लखनऊ में एडीएम ट्रांस गोमती के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा को एडीएम प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ बनाया गया है।

इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट कानपुर हिमांशु कुमार गुप्ता को मिश्रा के स्थान पर लखनऊ भेजा गया है। अपर नगर आयुक्त लखनऊ अमित कुमार अपर को एडीएम पूर्वी रायबरेली बनाया गया है। एडीएम एफआर पंकज कुमार वर्मा को एडीएम एफआर महराजगंज के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार एसडीएम चंदौली प्रदीप कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट बलिया, विनीत सिंह को एडीएम गोरखपुर सिटी, नागेन्द्र सिंह को एडीएम एफआर देवरिया, एसडीएम उन्नाव प्रदीप वर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़, एडीएम एटा राजीव पांडेय को सिटी मजिस्ट्रेट बरेली, एडीएम सिटी गाजियाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेस अथार्टी का ओएसडी, सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद विपिन कुमार यहीं पर एडीएम सिटी, ओएसडी ग्रेटर नोएडा अविनाश त्रिपाठी को नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, अमित भट्ट को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ तथा राम भरत तिवारी को एडीएम एफआर सीतापुर बनाया गया है।

Ads code goes here

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें