Monday, June 5, 2023

यूपी से खत्म हो चुकी हैं बसपा व कांग्रेस-राजभर


लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बसपा और कांग्रेस अब यूपी में खत्म हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव तक उनकी पार्टी सपा को पीछे छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सुभासपा बड़ी भूमिका में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़कर नगर पंचायतों में अपने दम पर जीत दर्ज करेगी।


राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन ही सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाता है। हमें अपने मुद्दों पर आंदोलन के लिए हर समय तैयार रहना है। आंदोलन ऐसा माध्यम है जिससे सीधे तौर पर मतदाताओं को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने सपा व बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये पार्टियां 20 वर्ष तक सत्ता में थीं, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराई। जो जातियां राजनीति से दूर है सुभासपा उन्हें जोड़ेगी।

Ads code goes here

मुस्लिम और दलित बिरादरी को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। दिल्ली व पंजाब की तरह यूपी में भी मिले मुफ्त बिजली राजभर ने कहा कि तेलंगाना की आबादी महज चार करोड़ है और वहां पर दो लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। सुभासपा भी मुफ्त शिक्षा की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार मुफ्त घरेलू बिजली दे सकती है तो यूपी में जनता को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है। पूंजीपतियों के अरबों रुपये के कर्ज माफ कर दिए जा रहे हैं यूपी में घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। इस मौके पर मेरठ निवासी पवन कश्यप को पार्टी ने पश्चिमी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष भी घोषित किया गया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें