Monday, June 5, 2023

योगी के मंत्री ने कहा, यूपी में भाजपा को अब्बा जान ,चाचा जान व भाई जान से कोई मतलब नहीं


बलिया । उत्तरप्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म आस्था का विषय है, इस राजनीति का विषय नहीं बनाना चाहिए। मौर्य ने मशहूर सिकंदरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम से इतर कहा कि भाजपा को अब्बा जान, चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है वह आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के पास जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों व विकास योजनाओं के आधार पर जा रही है।


उन्होंने कहा,किसी भी भगवान को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए,भगवान आस्था का विषय हैं और हर व्यक्ति को उसकी आस्था के अनुसार उन्हें मानने की छूट है। आस्था के विषय को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर उनके भगवान राम व श्री कृष्ण प्रेम’’ पर भी तंज किया। भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चचाजान कहने संबंधी बयान पर कहा कि, भाजपा जन कल्याणकारी कार्यों व विकास योजनाओं को लेकर जनता के पास जा रही है। जिनके पास कुछ नहीं है वे चचा जान व अब्बा जान का सहारा ले रहे हैं।

Ads code goes here


भाजपा को अब्बा जान , चाचा जान व भाई जान जैसी बातों से कोई मतलब नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल उत्तर प्रदेश में नाकाम हो गया है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश व प्रदेश की जनता ने कांग्रेस,सपा व बसपा को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उनके विकास व कल्याणकारी योजनाओं की ही चर्चा है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें