Friday, March 24, 2023

योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, होमगार्ड में 20 फीसदी सीटों पर रिजर्वेशन


लखनऊ । ।उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड्स में 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को ही नियुक्त करने की पहल करते हुए इस विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार होमगार्ड्स विभाग के रिक्त पदों को भरने और 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती होगी। विभाग के अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। योगी सरकार का मानना है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाने और आतंरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में इन भर्तियों से महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी। साथ ही प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी विकसित होगा।

Ads code goes here

सरकार ने अगले 04 वर्षों में होमगार्ड के रक्ति पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सशक्त नारी, सक्षम युवा और सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने और नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने में सरकार तेजी से काम कर रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिये भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गयी है, जिसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटूनें भी शामिल हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें