Monday, June 5, 2023

योगी सरकार को हटाना बहुत जरूरी किसानों पर हो रहा जुल्म: अखिलेश यादव


गोरखपुर । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को शाहजहांपुर से योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। गुरुद्वारे के मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को हटाना बेहद जरूरी क्योंकि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। किसानों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, गृह राज्य मंत्री का बेटा किसानों पर कार चढ़ाकर मार डालता है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। अखिलेश ने किसानों को भरोसा दिया कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

शाहजहांपुर के बंडा स्थित नानकदेव गुरुद्वारे के मंच से अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता। उन्होंने पीएम को तो सीधे तौर पर निशाने पर नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि भाजपा की सरकारों में उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर किसान और सिख समुदाय से जुड़ते हुए कहा कि वह और समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन में पूरी तरह से साथ हैं, हर वक्त वह साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार सवाल खड़े किए कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे की अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई।

Ads code goes here

कहा कि गृहराज्यमंत्री ही तो कानून के मालिक हैं, इसीलिए उनका बेटा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार को हटाना बेहद जरूरी है, क्योंकि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि यह पहली भाजपा सरकार है जिसके शासनकाल में आईपीएस तक फरार है। किसानों पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में पुलिस बेवजह व्यापारी को पीट पीट कर मार डाल रही है। बोले कि गृहराज्य मंत्री का बेटा किसानों पर कार चढ़ाकर मार डालता है। उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी व्यक्ति पर हमें भरोसा नहीं है। उन्होंने किसानों का भरोसा दिया कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बंडा के नानक देव गुरुद्वारे के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कई करारे प्रहार किए हैं। उन्होंने मंच से कहा कि केवल कपड़े पहन लेने से कोई योगी नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि योगी वह है जो दूसरों के दुख और दर्द समझता हो न्याय करता हो, लेकिन यह योगी न माया से दूर हैं न कुर्सी से दूर हैं। उन्होंने कहा कि योगी क्या होता है इसको जानने के लिए गुरु नानक देव जी को पढ़िए और गीता को पढ़िए, तब पता लगेगा कि योगी कैसा होना चाहिए।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें