Breaking News

रक्सौल में चार लाख जाली नोट,उपकरण व मादक द्रव्य के साथ चार गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिले से सटे नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल से जाली नोट के साथ चार को रक्सौल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही जाली नोट के साथ जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, इंक व कागज मादक पदार्थ व कई जाली नोट बनाने में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किया गया है। सभी आरोपी सीवान जिले के रहने वाले है।

गिरफ्तार होने वालों में सीवान नवलपुर का मोहम्मद यूसुफ, लक्ष्मीपुर का नीरज कुमार, सूरज कुमार गिरी और रवि कुमार सोनी शामिल है। इन सभी को गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने शहर के ब्लॉक रोड के एक घर से जाली नोट समेत गिरफ्तार किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले मे एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली गुप्त सूचना के आलोक मे कारवाई की गयी है। पकड़े जाली नोट करीब चार लाख बताये गये है।सभी नोट 100 व 200 के शक्ल मे है।

उल्लेखनीय है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के चलते इस सीमा पर जाली नोट का कारोबार दशको से फलता फूलता आ रहा है। हालांकि जिला पुलिस की सक्रियता से इन तस्करो के विरूद्ध बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चारो आरोपियों से पूछताछ कर रही है,साथ ही जाली नोट के धंधे से जुड़े फारवर्ड और बैकवार्ड लिंकेज की तलाश कर रही है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.