Monday, March 27, 2023

रायबरेली के सारे कार्यक्रम रद्द कर अचानक दिल्ली वापस लौटीं प्रियंका


नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर वापस दिल्ली लौट गई हैं। रायबरेली दौरे के दूसरे दिन सोमवार को उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर वह दिल्ली लौट गई हैं।


उनकी वापसी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच फिर विवाद गहरा गया है और दोनों गुटों के कुछ विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। इसी वजह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तुरंत दिल्ली लौटना पड़ा है।
कांग्रेसी जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी पहले लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इससे पहले, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन बिताने के बाद प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी। रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। यहां के लोगों से उन्होंने मुलाकात की।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें