Monday, June 5, 2023

राहुल की हत्या की धमकी देने वाले पर पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस: कांग्रेस नेता ललन कुमार


कांग्रेस नेता ने पुलिस आयुक्त से भी की है शिकायत


लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के एक सदस्य ने लखनऊ पुलिस पर पार्टी नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। एआईसीसी सदस्य ललन कुमार ने 25 मार्च को चिनहट थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 मार्च को ही उनके मोबाइल नंबर पर किसी अनजान व्यक्ति ने फोन कर उन्हें जातिसूचक अपशब्द कहे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक कुमार का यह भी आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी है।

Ads code goes here


प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक कुमार ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार राय बताया और कहा कि वह गोरखपुर का निवासी है। कुमार का कहना है कि यह व्यक्ति पहले भी कई बार उन्हें फोन पर इसी तरह की धमकियां दे चुका है, जिससे वह काफी भयभीत हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मैंने 25 मार्च को ही इसकी सूचना चिनहट थाने में दे दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। लगता है कि पुलिस मेरे साथ कोई अनहोनी होने का इंतजार कर रही है।


उन्होंने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट के जरिये इसकी शिकायत लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर से की। चिनहट थानाध्यक्ष आलोक राय ने इस बारे में बताया कि घटना की कोई कॉल रिकॉर्डिंग नहीं है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें