Monday, March 27, 2023

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की मिली इजाजत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। योगी सरकार ने कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है, जिनमें राहुल और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद देश-प्रदेश में मचे सियासी बवाल के बाद मृतकों के परिजनों के साथ किसानों से मुलाकात करने के लिए राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट विमान के जरिए दिल्ली से लखनऊ रवाना हुए हैं।

उनके लखनऊ में उतरने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। कांग्रेस नेताओं के अलावा आप सांसद संजय सिंह भी मृत किसानों के परिजनों से मुलाकात करने लखीमपुर खीरी जा रहे हैं।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें