Saturday, September 23, 2023

रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण भारत से गेहूं का रिकॉड निर्यात हो रहा


नई दिल्‍ली । रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण भारत के गेहूं निर्यात में वित्‍त वर्ष 2022 में भारी उछाल आया है। वैश्विक बाजारों में कम आपूर्ति के कारण गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण अचानक भारतीय गेहूं की मांग बढ़ी है। भारत से अब वहां देश भी गेहूं लेने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिन्‍होंने पहले कभी भारत से गेहूं नहीं लिया था।

मार्च 2022 तक भारत ने 7.85 मिलियन टन गेहूं का निर्यात किया है। यह पिछले वित्‍त वर्ष के 2.1 मिलियन निर्यात से बहुत ज्‍यादा है। गेहूं व्‍यापारियों का कहना है कि पड़ोसी बांग्‍लादेश सहित भारत कई देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। वित्‍त वर्ष 2022-23 में भी गेहूं निर्यात में यह तेजी बरकरार रहने की उम्‍मीद है। बांग्‍लादेश के अलावा भारत ने दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ओमान, और कतर सहित कई अन्‍य देशों को गेहूं निर्यात किया है। भारत ने ज्‍यादातर गेहूं 225 से 335 डॉलर प्रति टन के हिसाब से बेचा है।

Ads code goes here


कारोबारी ने बताया कि गेहूं का निर्यात खूब हो रहा है। मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर गेहूं कार्गो की बहुत भीड़ लगी है। रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ने से दोनों देशों से आने वाले गेहूं की सप्‍लाई ठप्‍प पड़ गई है। इससे वैश्विक बाजारों में गेहूं की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। रूस और यूक्रेन मिलकर 29 फीसदी गेहूं का निर्यात करते हैं। गेहूं निर्यात को लेकर भारत की गेहूं के सबसे बड़े आयातक देश मिस्र के साथ बातचीत चल रही है।गौरतलब है कि मिस्र दुनिया में गेहूं का सबसे बड़ा आयातक देश है। पहले वह रूस और यूक्रेन से गेहूं खरीदता था। लेकिन, युद्ध के कारण अब वहां से गेहूं की सप्‍लाई नहीं हो रही है। इसके अलावा चीन, तुर्की, बोसनिया, सूडान, नाइजीरिया, और ईरान भी भारत से गेहूं लेने के इच्‍छुक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 10 महीनों में ही भारत के गेहूं निर्यात में चार गुणा बढ़ोतरी हुई है।रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद बदली हुई वैश्विक परिस्थितियों में भारत को अफ्रीका और मिडल ईस्‍ट रीज़न में भी गेहूं निर्यात के नए बाजार मिलने की पूरी संभावना है।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें