Sunday, March 26, 2023

(लखनऊ) आईपीएस अलंकृता सिंह निलंबित


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया है। वह 20 अक्टूबर से अपने दफ्तर से बिना अधिकृत सूचना के गायब हैं।

निलंबन की अवधि के दौरान वह पुलिस महानिदेश मुख्यालय से सबद्ध रहेंगी। जानकारी के अनुसार वह बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारत होकर लंदन की सैर कर रहीं हैं। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन (1090) के पद पर तैनात थीं।

Ads code goes here


उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि एसपी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन अलंकृता सिंह ने 19 अक्टूबर, 2021 की रात एडीजी, महिला व बाल सुरक्षा संगठन को वाट्सएप काल कर बताया था कि वह लंदन में हैं।

जिसके बाद अलंकृता सिंह 20 अक्टूबर, 2021 से लगातार अनुपस्थित हैं। बिना किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत कराये कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने तथा बिना शासकीय अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने का दोषी पाये जाने पर अलंकृता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। गृह विभाग ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध रहेंगी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें