Saturday, September 23, 2023

(लखनऊ) ओपी राजभर ने मंगा आजम खान से मिलने का समय, बढ़ी हलचल


-ईद से पहले राजभर की जेल में बंद आजम खान से हो सकती है मुलाकात
लखनऊ। सीतापुर जेल में करीब दो साल से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात के लिए ओम प्रकाश राजभर ने टाइम मांगा है। बताया जा रहा है कि ईद से पहले राजभर की सीतापुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार राजभर के साथ मऊ जिले के विधायक अब्बास अंसारी भी साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान तमाम मुद्दों पर आजम खान से चर्चा हो सकती है। पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव से आजम खान की नाराजगी की खबरें जोरों पर हैं। इन्हीं खबरों के बीच शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। शिवपाल ने खुद एक बयान में कहा है कि ईद के बाद नई पार्टी बनाने पर बैठक होगी। वह शुरुआत से ही आजम खान के पक्ष में रहे हैं।

Ads code goes here


इससे पहले शिवपाल सिंह ने कहा किआजम भाई पर छोटे-छोटे मुकदमे हैं। समाजवादी पार्टी को उनकी लड़ाई लड़नी चाहिए थी, लेकिन नहीं लड़ी गई। आजम खान लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। सपा की पहचान संघर्ष और आंदोलन ही तो था। हम आजम खान के साथ हैं और वो हमारे साथ हैं। एक तरफ सपा लोगों को खुद से जोड़ने में जुटी हुई है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद दिल बिखरते चले जा रहे हैं।

चुनाव के समय वे जितना मजबूत नजर आ रहे थे अब उतना ही लाचार लग रहे हैं। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, दद्दू प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम क्षेत्रीय नेता मिलकर एक मोर्चा तैयार कर सकते हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के मिलने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। ये सभी दल मिलकर एक नए समीकरण को तैयार कर सकते हैं। इस समीकरण के जरिये प्रदेश की जनता के लिए एक अलग विकल्प के रूप में खुद को प्रस्तुत करेंगे।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें