Friday, March 24, 2023

(लखनऊ) जीरो टॉलरेंस की नीति को पर सीएम योगी का एक और कठोर फैसला


-मंत्रियों को सख्त हिदायत, किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट स्वीकार न करें
-मंत्रियों को 5 हजार से महंगा गिफ्ट लेने पर जमा करवाना होगा खजाने में

लखनऊ। सरकार में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और कठोर फैसला लिया है। उन्होंने अपने मंत्रियों को सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट को स्वीकार न करें। अगर कोई पांच हजार से महंगा गिफ्ट लेता है तो उसे सरकारी संपत्ति समझा जाएगा और उस तोहफे को सरकारी खजाने में जमा करवाना होगा। इतना ही नहीं किसी भी संस्था द्वारा सम्मान लेने से पहले भी उसकी स्वीकृति लेनी होगी।


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यह भी कहा है कि किसी भी सम्मान समारोह में शामिल होने से पहले उस संस्था या संगठन की जांच अवश्य कर लें कि कहीं उस पर किसी तरह का आरोप तो नहीं है। विदेशी संस्थाओं से भी सम्मान लेने से पहले अनुमति लेनी होगी और उसकी भी जांच जरुरी होगी। दरअसल, मुख्यमंत्री के इस कदम को सरकार की पारदर्शिता जनता के प्रति जवाबदेही के तौर पर देखा जाता रहा है। दरअसल, ऐसा अक्सर देखने में आया है कि मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को संस्थाओं और संगठनों द्वारा महंगे तोहफों से सम्मानित किया जाता रहा है। लिहाजा मुख्यमंत्री ने अनुशासन की पाठशाला की शुरुआत अपने मंत्रिमंडल से ही की है।

Ads code goes here


गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों और उनके परिजनों को उनकी संपत्ति का ब्यौरा देने का भी निर्देश दिया था। ताकि यह सुनिश्चित हो सके की पांच साल के कार्यकाल में उनकी चल-अचल संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री के इस आदेश पर यूपी बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सीएम गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर और एक योगी हैं। वे खुद भोग विलास से दूर रहते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि होने के नाते भ्रष्टाचार से दूर और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया एक बड़ा कदम है

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें