Monday, March 27, 2023

(लखनऊ) दिसंबर तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे:जायसवाल


-स्टांप विभाग का राजस्व मार्च 2022 तक 23,000 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्टांप विभाग 100 प्रतिशत डिजिटल हो गया है और प्रदेश में दिसंबर, 2021 तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय स्टांप विभाग का राजस्व 11,000 करोड़ रुपये था और इस साल अगस्त तक यह 16,000 करोड़ रुपये पहुंच गया और मार्च, 2022 तक इसके 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश के किसी भी जिले में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। इस तरह से बिना सर्किल रेट बढ़ाए सरकार ने राजस्व में यह बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं 2012 से 2017 के बीच सपा के शासनकाल में पांच साल में सर्किल रेट पांच बार बढ़ाया गया था। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 की तुलना में पिछले साढ़े चार साल में छह लाख रजिस्ट्रियां अधिक हुई हैं। विभाग के डिजिटल होने से अब जो लोग मकान या जमीन खरीदना चाहते हैं, वे मोबाइल फोन पर उस मकान की मिल्कियत आदि पता कर सकते हैं।

Ads code goes here

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निबंधन शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। विभाग के पूरी तरह से डिजिटल होने से लोग निबंधन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जायसवाल ने बताया कि सरकार हर चीज में पारदर्शिता लाने पर जोर दे रही है जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें