Sunday, March 26, 2023

(लखनऊ) यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 295 नए मामले

(लखनऊ) यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 295 नए मामले
लखनऊ । यूपी में कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश भर में 295 नए मामले सामने आएं है। इस दौरान रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 222 ही रही। इसी के साथ राज्य में कुल सक्रिय केसों की संख्या 1463 हो चुकी है।


इस बीच यूपी में एक दिन में एक लाख 26 हजार 523 सैंपल की जांच हुई। प्रदेश में अब तक 20 लाख 49 हजार 102 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके है। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक राज्य में अब तक कुल 31 करोड़ 41 लाख 74 हजार 511 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में 15 करोड़ 29 लाख 66 हजार 313 को पहली डोज व 13 करोड़ एक लाख 59 हजार 712 को दोनों डोज लग चुकी है। यूपी में इसके अलावा 15 से 17 साल के बीच के एक करोड़ 33 लाख 25 हजार 114 को पहली डोज व 92 लाख 30 हजार 131 को दोनों डोज लगा दी गई है। वहीं 12 से 14 वर्ष के 49 लाख 64 हजार 573 बच्चों को पहली डोज व दो लाख 39 हजार 846 को दोनों डोज लग चुकी है। वही प्री-कॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 27 लाख 69 हजार 821 है। वहीं गुरुवार को एक दिन छह लाख 22 हजार 550 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें