Sunday, March 26, 2023

लठ बजाएंगे सीएम योगी, अपर्णा का अखिलेश यादव पर अप्रत्यक्ष निशाना


लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने फिर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। इस बार अर्पणा ने बिना नाम लिए ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा कि जो लोग सन्यासी को मठ भेजने की बात कहते थे, उनपर लठ बजाने का काम सीएम योगी करने वाले हैं। चुनाव के दौरान अखिलेश बार-बार सीएम योगी को गोरखपुर मठ वापस भेजने की बातें कहते थे।

शनिवार को अपर्णा यादव ने कहा कि बार-बार लोग पूछ रहे थे कि बहू ने अपना परिवार क्यों छोड़ा। तब बता दूं कि मैं बिधूना की भी बहू हूं। बहू ने अपना परिवार नहीं छोड़ा। हां राष्ट्रवाद के लिए पार्टी छोड़ दी। अर्पणा ने कहा कि वह यादव कुल की बहू हैं। उन्होंने परिवार को नहीं छोड़ा बल्कि राष्ट्रवाद के लिए पार्टी छोड़ी है। कहा कि भाजपा ने जो काम किए अन्य पार्टियां कभी नही कर सकतीं।

Ads code goes here


अपर्णा ने कहा कि चुनाव से पहले जब बीजेपी ज्वाइन किया, तब सोशल मीडिया ट्विटर पर लोग बोल रहे थे कि सन्यासी को मठ भेजने की तैयारी कर दी है। तब अब मैं बता दूं कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। जो लोग ऐसी बातें कहते रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन सभी लोगों पर लठ बजाने का काम करने वाले हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें