Monday, March 27, 2023

लैपटॉप से वीडियो कॉपी कर दोस्‍त से मांगी 10 लाख की रंगदारी


-रुपये न देने पर गर्लफ्रेंड के निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी,गिरफ्तार

-आरोपी पीड़ित का दोस्त निकला, दोनों अलग अलग कंपनियों में जॉब करते थे
नई दिल्ली। सीआर पार्क में रहने वाले एक शख्स से 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई। उनके घर एक लेटर और पेन ड्राइव छोड़कर धमकी दी गई कि इसमें तुम्हारी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ निजी वीडियो हैं। अगर रुपये नहीं दिए तो इसे वायरल कर दिया जाएगा। मामले की कंप्लेंट सीआर पार्क थाना पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पता लगा कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित का ही दोस्त निकला। आरोपी ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम समीर है। 31 साल का समीर सर्वप्रिय विहार का रहने वाला है। वह गुड़गांव की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह पीड़ित को अपने घर के गेट के सामने फूलों के बीच लेटर और एक पेन ड्राइव रखे मिले। उसमें लिखा था कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी गर्लफ्रेंड के साथ वाले कुछ निजी वीडियो वायरल कर देंगे। रुपये एक फ्लाईओवर के पास लाने को कहा गया। रात करीब 12 बजे जब आरोपी बताई गई जगह से पैसों से भरा बैग उठाने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई। उसने बताया कि वह पीड़ित का 7-8 साल से दोस्त है। दोनों गुड़गांव में अलग अलग कंपनियों में ही जॉब करते थे। आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित से अक्टूबर 2020 में जीके-2 के एक कैफे में मिला था। तब उसने पीड़ित के लैपटॉप से उसके कुछ निजी वीडियो चुपके से कॉपी कर लिए थे। इसके बाद उसने और अधिक पैसा कमाने के लिए यह योजना बना डाली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें