Breaking News

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने उतारे 40 स्टार प्रचारक

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम हैं।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव प्रचार करते हुए दिखेंगे। इनके नाम भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किये गये हैं।

स्टार प्रचारक सूची में भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी विजयंत पांडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल, केंद्रीय मंत्री व अमेठी सीट से उम्मीदवार स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम भी शामिल किये गये हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार में सक्रिय दिखने वाले एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, संजीव कुमार बालियान, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, नरेंद्र कश्यप, असीम अरुण, कपिलदेव अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, चौधरी लक्ष्मी नारायण, सुनील शर्मा, बेबी रानी मौर्य, हेमा मालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, सोमेंद्र तोमर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद, गीता शाक्य, अश्वनी त्यागी, सुभाष यदुवंश, सत्येंद्र सिसोदिया, संतोष सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य को भी सूची में शामिल किया गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.