Monday, June 5, 2023

वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान गिरा एक बड़ा पत्थर, 1 श्रमिक की मौत


वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परिसर में निर्माण कार्य के दौरान पत्थर का एक बड़ा हिस्सा गिरने के हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है।


अब ये पहली बार नहीं है जब काशी विश्वानाथ कॉरिडोर में यूं हादसा हुआ है। कुछ महीने पहले दो मजदूरों की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। वो मजदूर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण कार्य में ही लगे हुए थे। वो पास में ही एक दो मंजिला इमारत में रह रहे थे। लेकिन एक दिन वो इमारत ढह गई। उस वजह से 2 मजदूर ने जान गंवाई और सात घायल हो गए थे। इसके बाद जून में भी नीलकंठ स्थित एक मकान ढह गया था। उस हादसे में एक मजदूर ने अपनी जान से हाथ धोया था। अब उन दो हादसों के बाद शनिवार को परिसर निर्माण के दौरान भी बड़ी दुर्घटना हो ली है। अब वो पत्थर कैसे गिरा, ये कोई लापरवाही रही या फिर कोई और वजह, ये सब अभी साफ नहीं हुआ है। लेकिन समय रहते घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और उनका इलाज जारी है।

Ads code goes here


जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 55 हजार स्क्वायर मीटर में बन रहे इस कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने का काम लगातार जारी है। इसमें कुल 24 भवन बनाने की तैयारी है। यह पूरा प्रोजेक्ट 339 करोड़ का है जिसमें ज्यादातर सिविल वर्क कंप्लीट किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर या विश्वनाथ धाम उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इसी वर्ष 15 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। ऐसे में ये भी कयास लग रहे हैं कि राम मंदिर के निर्माण से पहले भक्तों को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तैयार मिल जाएगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें