Monday, March 27, 2023

व्यायामशाला में खून से लथपथ निर्वस्त्र मिली युवती, गैंगरेप की आशंका


वाराणसी । धार्मिक नगरी वाराणसी में बीच शहर स्थित एक व्यायामशाला में खून से लथपथ युवती मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पास ही जमीन पर भी खून गिरा था। ऐसे में रेप की आशंका जताई जा रही है। इलाके के लोगों ने कुछ लोगों को व्यायामशाला में जाते देखा था।
जानकारी के मुताबिक घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में स्थित कोल्हुआवीर व्यायाम शाला में हुई है।

एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। बोल पाने की स्थिति में नहीं है। व्यायाम शाला से करीब 50 मीटर दूर एक मकान के सामने युवती अर्धबेहोशी की हाल में निर्वस्त्र मिली। युवती व्यायाम शाला से निकलकर बिना वस्त्र के बाहर भागी और कुछ दूर एक घर के समीप जाकर छिप गई। आसपास की महिलाओं ने उसे वस्त्र पहनाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। एडीसीपी राजेश पांडेय, एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार सिंह, थानेदार रमाकांत दुबे पहुंचे। पुलिस ने व्यायाम शाला का निरीक्षण किया तो अंदर खून फैला पड़ा था। युवती को मंडलीय अस्पताल भेजवाया गया है।

Ads code goes here


व्यायाम शाला परिसार में स्थित शौचालय के पास कूड़े से ऐसा सामने मिले हैं जो युवती के साथ दरिंदगी की आशंका को पुष्ट कर रहे हैं। कूड़े के ढेर में शराब की शीशी, ग्लास, नमकीन के पैकेट के साथ ही पानी का बॉटल और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। आसपास के लोगों ने बताया भी कि कुछ लोग रात में व्यायामशाला में जाते दिखाई दिये थे। मन्दिर और व्यायामशाला की देखरेख करने वाले विश्वनाथ ने बताया कि रात में आसपास की दुकानें 10 बजे बंद होने के बाद व्यायाम शाला से लोग निकल जाते हैं। छोटा गेट खुला रहता है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें