Sunday, March 26, 2023

शहबाज शरीफ की कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं पीपीपी की हिना रब्बानी खार


-34 मंत्रियों के शपथ लेने की खबर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में पीएम इमरान खान की विदाई के बाद नव नियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी आज शपथ लेंगे। इसके अलावा 34 मंत्री शपथ लेंगे। शहबाज की कैबिनेट में रियाज पीरजादा, मुर्तजा जावेद अब्बासी, आजम नजीर तरार, खुर्शीद शाह, नवीम कमर, शेरी रहमान शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा कादिर पटेल, शाजिया मुर्री, मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पीपीपी की हिना रब्बानी खार, मुस्तफा नवाज खोखर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पीएमएल-क्यू के नेता तारिक बसीर चीमा को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पीएमएल-एन के आयेशा पाशा, अब्दुल रहमान को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

Ads code goes here


शहबाज शरीफ की कैबिनेट में ख्वाजा आसिफ, अहसान इकबाल, राना सनाउल्लाह, अयाज सादिक, रानत नवीर, खुर्रम दस्तगीर, सदर रफीक, जावेद लतीफ शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कादिर पटेल, शाजिया मुर्री, मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन, एहसानुर रहमान, आबिद हुसैन, जेयूआई-एफ के असद महमूद, अब्दुल वासी, मुफ्ती अब्दुल शकूर, तल्हा महमूद कैबिनेट में शामिल होंगे। इसके साथ ही एमक्यूएम के अनिमुल हक और फैसल सब्जवारी, जमूरी वतन पार्टी के शहजैन बुग्ती भी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं।


पाकिस्तान में इसी महीने इमरान खान ने सत्ता गंवा दी थी। विपक्ष इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद इस पर वोटिंग हो पाई थी। इस पर वोटिंग के दौरान इमरान फेल हो गए थे। इसके बाद विपक्ष का चेहरा रहे शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें पीएम पद की शपथ ली है। हालांकि, अभी तक उन्होंने कैबिनेट का ऐलान नहीं किया था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें