Sunday, April 2, 2023

शाह से मुलाकात के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा


नई दिल्ली । उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य दो दिन पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं थीं। उनके इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली हैं। तीन साल पहले उत्तराखंड के राज्यपाल के पद का कार्यभार ग्रहण करने वाली मौर्य दूसरी महिला गवर्नर थीं। इससे पहले, मार्गरेट अल्वा भी उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

सूत्रों की मानें तो मौर्य को यूपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वह आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। मौर्य के इस्तीफे के साथ अब उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले बीजेपी ने आज उत्तर प्रदेश समेत 5 चुनावी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Ads code goes here

अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और सांसद विवेक ठाकुर यूपी में बीजेपी के सह-चुनाव प्रभारी होंगे। उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सह-प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह होंगे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें