Monday, June 5, 2023

सपा के पूर्व विधायक का पुत्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के फूलपुर से पूर्व विधायक रहे सईद अहमद के बेटे कवि अहमद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रेप, लूट सहित कई धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नैनी की 31 वर्षीय युवती गायिका है। उसकी दोस्ती कई साल पहले विधायक के बेटे कवि अहमद से हुई थी। इसके बाद अक्सर मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोनों में अंतरंगता हो गई। आरोप है कवि ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

एसओ सिविल लाइंस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि रविवार को वह सिविल लाइंस स्थित पीवीआर मॉल गई थी। मॉल जाते समय उसे कवि अहमद रास्ते मे मिल गया। अपने साथ चलने को कहने लगा। मना करने पर मोबाइल व सोने की जंजीर छीन ली। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिस समय यह घटना घटी कवि अहमद के साथ उसका एक दोस्त भी था। उधर, पुुलिस का कहना है कि मामला लिव इन रिलेशनशिप का है। कवि अहमद ने पीड़िता का लखनऊ में ब्यूटी पार्लर खुलवाया था। वह उसमें काम कर रही थी। अब उसने कवि अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ होगी।

Ads code goes here

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें