Thursday, June 8, 2023

सपा प्रमुख का आतंकियों का हौसला बढ़ाने का काम जारी-केशव


लखनऊ। गोरखपुर में बीती तीन अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आतंकियों का हौसला बढ़ाने के अपने काम में लगे हैं।


गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया आतंकियों का हौसला बढ़ाने के अपने काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से गहरा रिश्ता है।

Ads code goes here

उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे। गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है। मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं। अखिलेश यादव को जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपित पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वह पूर्व सीएम हैं, हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया। उनका बयान निंदनीय है।

अब तो तय है कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में ‘समाप्त पार्टी’ बन जाएगी।
विदित हो कि गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा बेवजह किसी भी बात को तूल देती है। उन्होंने हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था कि उनके (आरोपित मुर्तजा अब्बासी) के पिता ने कहा कि वह मनोरोग से पीड़ित है। मुझे लगता है कि हमें उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। भाजपा तो एक ऐसी पार्टी है जो स्थिति को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें