Sunday, April 2, 2023

सपा विधायक ने सीएम योगी पर दिया विवादित बयान, कहा- उनकी जुबान खुली तो हमारी बंदूकों से…


लखनऊ (ईएमएस)। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा फतह हासिल की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले ली है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने एक विवादित बयान दे दिया है। शहजिल इस्लाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, तहसील इस्लाम एक समारोह में बोलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह कुछ इतना कुछ बोल जाते हैं जिसकी कल्पना कोई भी नहीं कर सकता है।


बरेली के भोजपुरा से सपा विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा हुआ कि हमारे 126 विधायक आ गए हैं। पहले हम 47 थे। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें काफी कुछ कहा करते थे। इसके साथ ही सपा विधायक ने कहा कि योगी सिर्फ हमें गाली नहीं देते थे, बाकी सभी क्रिया कर्म कर देते थे। आज सदन में हमारी संख्या अच्छी खासी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष है। अगर योगी आदित्यनाथ कुछ बोलते हैं तो हम चुप नहीं बैठेंगे। यहां तक तो सपा विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सिर्फ निशाना साधा था। लेकिन इसके बाद वे कुछ ऐसा बोल गए जो कि किसी धमकी से कम नहीं था।

Ads code goes here


सपा विधायक ने इसके बाद जो कहा वह काफी सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो आप यह मत समझना कि हमारी बंदूकों में से धुंआ निकलेगा, गोली निकलेगी। विधायक इस टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विधायक के मुताबिक अगर भाजपा सरकार कोई मनमानी करती हैं तो उस को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बीत गए वह दिन जब तानाशाही चलती थी अब हम मजबूत विपक्ष हैं। हमारे नेता हर दिल अजीज अखिलेश यादव जो कि बब्बर शेर हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें