Monday, June 5, 2023

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर


बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चला दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का निर्माण बिना नक्शा पास कराए कराया गया था और इस संबंध में बीडीए ने उन्हें दो साल पहले ही नोटिस जारी किया था।

गुरुवार को बरेली-रामपुर रोड पर स्थित सपा विधायक शहजिल इस्लाम के आवास के पास बने पेट्रोल पंप पर बीडीए की टीम सुबह पूरे दल बल के साथ पहुंची और एक घंटे में निर्माण ढहाकर लौट गई। सपा विधायक को प्राधिकरण ने 2020 में नोटिस जारी किया था। विधायक के वकील ने इसमें कुछ दिन का समय मांगा था और मामला टालते रहे। बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस दिए गए पर उनकी तरफ से कोई पक्ष नहीं रखा गया। हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने एक दस्तावेज प्राधिकरण को उपलब्ध कराए पर उन दस्तावेजों से प्राधिकरण का कोई मतलब नहीं था। प्राधिकरण ने शहजिल इस्लाम को 16 दिन के अंदर अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। जिसके बाद गुरुवार को प्राधिकारण के प्रवर्तन दल, कई थानों की पुलिस ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

Ads code goes here


विदित हो कि बरेली की भोजीपुरा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने दो अप्रैल को सीएम योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। विधायक ने कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में विधायक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पीलीभीत बाईपास पर सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने योगी का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं। इस मामले में थाना बारादरी में विधायक शहजिल इस्लाम, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना व अन्य के खिलाफ धमकी देने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें