Thursday, June 8, 2023

सरकार बनते ही करेंगे कर्ज माफ: राजेष तिवारी


बाराबंकी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने अयोध्या हाइवे पर चन्दवारा के पास स्थित रॉयल ऑर्चिड मोटल में जैदपुर विधानसभा के न्याय पंचायत, ग्रामसभा, बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि राजेश तिवारी के सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने गगनभेदी नारों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि इस देश की आवाम का 72 हजार करोड़ का कर्जा कांग्रेस पार्टी ने माफ किया था, हमारा ही कलेजा हैं कर्जा माफ करने का और सरकार बनने पर हम कर्ज माफ करेंगे।

Ads code goes here

उन्होंने समर्थन मूल्य, बिजली के बिल, आवारा पशुओं से आवाम को छुटकारा दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी करेंगी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तनुज पुनिया विशिष्ट अतिथि रहे उन्होंने जैदपुर की ग्रामसभा, बूथ स्तर तक एकत्र कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से आये कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को आयोजित सम्मेलन में के.सी.श्रीवास्तव, पुत्तूलाल वर्मा, अखिलेश वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, जलालुद्दीन गुड्डू, रामानुज यादव, अजीजुल हसन, रामहरख रावत, प्रदीप मौर्या, गुलजार अंसारी, रामू यादव आदि कांग्रेसजनों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करके सम्मेलन को सम्बोधित किया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें