Monday, March 27, 2023

सांसद अतुल राय के पक्ष में बयान देने वाले डीएसपी बर्खास्त


वाराणसी । उप्र की घोसी लोकसभा सीट से सांसद अतुल राय पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसके गवाह सत्यम प्रकाश राय को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में जिला जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। वह वर्तमान में जिला कारागार में बंद हैं।


विदित हो कि सांसद अतुल राय पर लंका थाने में बलिया निवासी युवती ने एक मई 2019 को दुराचार और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी बताते हुए अतुल राय के पिता ने पुलिस अधिकारियों से प्रकरण की जांच की मांग की थी। इस मामले की जांच तत्कालीन सीओ भेलूपुर अमरेश सिंह बघेल ने की थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट में पीड़िता के आरोप को निराधार बताते हुए इस पूरे प्रकरण की दोबारा विवेचना की बात कही थी। मामले में वर्ष 2020 में अमरेश सिंह बघेल निलंबित कर दिए गए थे। उनके खिलाफ जांच भी चल रही थी।

Ads code goes here


बीती 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सामने पीड़िता और उसके गवाह सत्यम प्रकाश राय ने आत्मदाह का प्रयास किया। बाद में दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर ही बीते दिनों लंका थाने में बघेल के खिलाफ पीड़िता और उसके गवाह को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। लंका पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अमरेश सिंह बघेल को 30 सितंबर की रात बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया था। अगले दिन कोर्ट में पेश कर बघेल को जिला जेल में भेज दिया गया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें