Friday, March 24, 2023

सीएम योगी ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां


-सीएम योगी
यूपी की जनता, केंद्रीय मंत्रियों और संगठनात्मक पदाधिकारियों का धन्यवाद
-पहले सीएम बनते थे तो हवेली बनाने की प्रतिस्पर्धा होती थी, अब जनता की चिंता

लखनऊ। अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने लोकभावन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह पूरा कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। पहले जब सीएम बनते थे तो हवेली बनाने की प्रतिस्पर्धा चलती थी। लेकिन उनकी सरकार जनता के लिए समर्थित रही।

उन्होंने प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को हृदय से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब आभारी हैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जिनके नेतृत्व में सरकार ने अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल पूरा किया है। सुरक्षा सुशासन में यूपी ने जो उपलब्धियां हासिल की है उसने यूपी के परसेप्शन को देश और दुनिया में बदला है। इसमें सरकार और संगठन का समन्वय और शासन प्रशासन की ज़िम्मेदारी और केंद्रीय नेतृत्व में सहयोग की बड़ी भूमिका है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और संगठनात्मक पदाधिकारियों का धन्यवाद।

Ads code goes here


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही यूपी है जहां माफिया सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर लेते थे। हर दिन एक दंगा होता था। लेकिन हमने 18 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति माफियाओं से ज़ब्त की। 42 लाख से ज़्यादा आवास जनता को समर्पित किए। यूपी में आपदा पर पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर सहायता दी जाती है। प्रदेश में साढ़े 4 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी। हमारी सरकारी में अभी तक एक दलाली की शिकायत और एक भी पैसे लेने की शिकायत नहीं आयी। इसका असर है कि देश और दुनिया के सभी संस्थान यूपी में निवेश के लिए आ रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में कोई ये आरोप नहीं लगा सकता कि पोस्टिंग के लिए पैसा लिया गया है। अब यूपी 44 केंद्रीय योजनाओं में नम्बर वन है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, मुफ़्त राशन वितरित किया गया। 15 करोड़ लोगों को हमने केंद्र के सहयोग से निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हम जब सरकार में आए तो लोगों भूख से मर रहे थे, क्योंकि राशन कार्ड बने नहीं थे।

हमने टेक्नोलोजी का साथ लिया और सबके कार्ड बनवाए। कोटे को ई-पाश मशीन से जोड़ा। टेक्नोलोजी का फ़ायदा मिला। इससे सरकार को 1200 करोड़ की बचत हो रही है। हमने 1 लाख 43000 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया। धान ख़रीद में 2020 क़ोरोना काल के बावजूद हमने 66 लाख मेट्री टन धान सीधे किसानों से ख़रीदा गया।

यह भी पढ़ें: असफलताओं का उत्सव मनाती जनविरोधी है भाजपा की योगी सरकार : प्रियंका गांधी

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें