Monday, March 27, 2023

सीएम योगी संतकबीर नगर व कुशीनगर को देंगे करोड़ों की सौगात


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतकबीरनगर तथा कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री संतकबीर नगर में लगभग 245 करोड़ रुपये लागत की 122 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह कुशीनगर में 120 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम ने इन दोनो जिलों में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संतकबीरनगर में 219.52 करोड़ रुपये लागत की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 25.42 करोड़ रुपये लागत की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इसी तरह कुशीनगर के रामकोला विधान सभा क्षेत्र में 56 करोड़ 44 लाख 78 हजार रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Ads code goes here

इनमें पेयजल से सम्बन्धित जल निगम की 18 परियोजनाएं तथा जिला पंचायत के विश्राम स्थल निर्माण कार्य की परियोजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री सेवरही में तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र की 20 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। सेवरही में राजकीय नवीन हाईस्कूल, सरया खुर्द, विकास खण्ड सेवरही का लोकार्पण होगा। सीएम रात्रि विश्राम गोरखपुर में करेंगे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें