नोएडा। पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 41 के ओयो होटल में देर रात मिली सूचना पर एसीपी 1 रजनीश वर्मा की टीम ने छापेमारी की। इसमें मौके से 7 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंग के लोग दिल्ली-एनसीआर में इस रैकेट को चलाते थे। पुलिस ओयो होटल के मालिक को तलाश रही है। इसके लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ओयो होटल में रेड की। यहां अनैनतिक गतिविधियां की जा रही थी। पुलिस ने लड़कियों का रेस्क्यू कर होटल को सील कर दिया है।
आरोपियों के पास से करीब 15 मोबाइल फोन, ट्रांजेक्शन सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि काफी समय से ओयो होटल में ये अनैतिक काम किया जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सेक्टर 41 के रेजिडेंशियल एरिया में स्थित एक मकान को होटल में कंवर्ट किया गया था। यहां तीन फ्लोर ओयो को दिए गए थे। इन तीनों फ्लोर पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था।