Monday, March 27, 2023

सेना पर खर्च के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश भारतः रिपोर्ट


नई दिल्ली (ईएमएस)। चीन जैसी शक्तियों से निपटने के लिए भारत लगातार अपनी सामरिक शक्ति बढ़ाने में लगा है। वर्तमान में चीन के बाद भारत के पास ही सबसे बड़ी सेना है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के मुताबिक भारत ने साल 2021 में सेना पर 76.6 अरब डॉलर खर्च किए।

यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च का आंकड़ा है। एक साल पहले के मुकाबले भारत में 0.9 फीसदी ज्यादा खर्च किया। वहीं 2012 के मुकाबले यह 33 फीसदी ज्यादा है। देश में हथियारों के उत्पादन को तेज करने के लिए सरकार ने बड़े रक्षा बजट का ऐलान किया था। आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत अब हथियारों के निर्माण में बड़ा खर्च कर रहा है।

Ads code goes here

सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका और चीन अब भी पहले और दूसरे पायदान पर हैं। अमेरिका ने साल 2021 में सेना पर 801 अरब डॉलर खर्च किए जो कि 2020 के मुकाबले 1.4 फीसदी कम है। वहीं चीन ने 293 अरब डॉलर खर्च किए जो कि 2020 की तुलना में 4.7 प्रतिशत ज्यादा है। 2021 में सेना पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया और यह आंकड़ा बढ़कर 2.1 ट्रिलियन पहुंच गया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें