Monday, March 27, 2023

सोना चमका, चांदी के दाम में भी तेजी

नई दिल्ली। वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत 0.17 फीसदी बढ़ गई, वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में भी 0.26 फीसदी की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोने का भाव बढ़कर 50,986 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 62,498 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें