Sunday, April 2, 2023

सोमनाथ मंदिर पर हमला करने वाले महमूद गजनवी की कब्र पर पहुंचा अनस हक्कानी


नई दिल्ली । जिस मुहम्मद गजनवी ने भारत में 17 बार आक्रमण किया और सोमनाथ मंदिर पर हमला किया, तालिबान अब उसकी गुनगान करने में लगा है। काबुल पर कब्जा किए हुए अभी दो महीने भी नहीं हुए कि तालिबान अपना असली रंग दिखाने लगा है। तालिबानी नेता अनस हक्कानी ने मंगलवार को महमूद गजनवी की कब्र का दौरा किया और उसकी प्रशंसा की, जिसने 17 वीं शताब्दी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमला किया था। कुख्यात ‘हक्कानी नेटवर्क’ के तालिबान सरकार के नए आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई अनस हक्कानी ने गजनवी को “एक प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा” कहकर महिमामंडित किया।

अनस हक्कानी ने ट्वीट में लिखा, हमने 10वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध मुस्लिम योद्धा और मुजाहिद सुल्तान महमूद गजनवी की दरगाह का दौरा किया। गजनवी (अल्लाह की रहमत उस पर हो) ने गजनी से क्षेत्र में एक मजबूत मुस्लिम शासन स्थापित किया और सोमनाथ की मूर्ति को तोड़ दिया। अनस हक्कानी ने ट्विटर पर कब्र की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। बता दें कि महमूद गजनवी गजनवी के तुर्क वंश का पहला स्वतंत्र शासक था, जिसने 998 से 1030 ईस्वी तक शासन किया था। इतिहास की मानें तो इसने भारत पर 17 बार आक्रमण किया और 1024 एडी में सोमनाथ मंदिर को तोड़ा।

Ads code goes here

सोमनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। गजनवी ने विशेष रूप से हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया, क्योंकि तब भारत में मंदिर हिंदुओं के लिए धन, अर्थव्यवस्था और विचारधारा के केंद्र थे। अनस हक्कानी दोहा में अपने राजनीतिक कार्यालय में तालिबान के वार्ता दल का सदस्य था। हक्कानी नेटवर्क और तालिबान 1990 के दशक के दौरान करीब आए और इस बार भी खूंखार आतंकी समूह हक्कानी तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। सिराजुद्दीन हक्कानी एक ग्लोबल टेररिस्ट है और अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय का प्रमुख है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें