Sunday, April 2, 2023

सड़क हादसे में छह की मौत


देवरिया । उप्र के देवरिया जिले में सोमवार देर रात सड़क हादसे में छह लोगों को मौत हो गई। गौरी बाजार में रोडवेज की अनुबंधित बस और बोलेरो की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बस भी सड़क पर पलट गई।

हादसे में बोलेरो सवार पांच और एक बस सवार एक लोग की मौत हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें दो की हालत नाजुक बताई गई है। बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर देवरिया आ रही थी। बोलेरो सवार तिलक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। यह हादसा गौरी बाजार थाना क्षेत्र में इन्दूपुर कालिका मंदिर के सामने हुआ है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Ads code goes here

परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर दुख जताया है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव के रवींद्र तिवारी की बेटी की तिलक रुद्रपुर के रैश्री गांव में इंद्रदेव दूबे के घर आई थी। तिलक चढ़ाने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। रात 10 बजे के आसपास गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस से टक्कर हो गई। इसके बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बस भी सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गैस कटर मंगाकर बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में मृतकों की शिनाख्त बोलेरो सवार कोहड़ा मठिया निवासी राम प्रकाश सिंह (65), वशिष्ट सिंह (45), जोगन सिंह (60), अंकुर पांडे (42), रामानंद मौर्य के रुप में हुई है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने छह मौतों की पुष्टि की है। डीएम और एसपी ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अफसरों को निर्देशित किया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें