Sunday, March 26, 2023

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत


आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसका गेट पर बाइक से जा रहे मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। आस-पास के लोग जब तक दोनों को अस्पताल भेजने का प्रयास करते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के मिर्जापुर ठेकमा का रहने वाला मनीष कुमार (22) अपनी मांग आशा देवी (52) को बाइक पर बैठाकर अपने ननिहाल जा रहा था। बरदह थाना क्षेत्र के गोरखपुर प्रयागराज हाईवे पर यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष अपनी मां को लेकर अपने ननिहाल सबसे मिलवाने लेकर जा रहा था, पर रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें