इंदारा, मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा पश्चिम पट्टी गांव में प्रतिमा विसर्जन कर वापस आ रही पीकप पर लगा डीजे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से चार युवक घायल हो गये। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पश्चिम पट्टी पुरवे में शनिवार को लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा था। इंदारा गांव पुल के पास से दुर्गा मंदिर पर के पास प्रतिमा विसर्जन कर वापस आ रहे युवकों के वाहन पर लगा डीजे 11 हजार वोल्ट के सम्पर्क में आने से सोनू खरवार पुत्र हंसनाथ, दीपक शर्मा पुत्र रमेश शर्मा, शुभम पान्डेय पुत्र प्रेमनाथ पान्डेय व छोटू सिंह पुत्र मनोज सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को फानन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दो युवको की हालत गंभीर बताई जा रही है।